Madhya Pradesh

छतरपुर:बहनों ने भाईयों का तिलक कर की लंबी उम्र की कामना

छतरपुर, 27 मार्च (Udaipur Kiran) । होली के दूसरे दिन भाई-दूज का पर्व मनाया जाता है। इस पर्व पर बहनों ने अपने भाईयों का तिलक कर उनके लंबी उम्र की कामना की। त्यौहार को बुधवार को परंपरागत ढंग से मनाया गया।

जानकारी के मुताबिक सुबह से सनातन धर्मप्रेमी महिलाओं ने घर के बाहर गोबर के दूज बनाकर उनकी विधिविधान से पूजा अर्चना की। इसके बाद भाईयों का तिलक कर त्यौहार मनाया। ऐसा माना जाता है कि भाई-दूज को बहनों द्वारा तिलक करने के बाद उनकी लंबी उम्र की कामना की जाती है। पौराणिक कथाओं में इस त्यौहार को मनाने की विधि बताई गई है। सदियों से यह त्यौहार मनाया जा रहा है। बहनों ने उत्साह के साथ अपने भाईयों का तिलक किया। भाईयों ने भी यथाशक्ति बहनों को उपहार देकर उनका मान बढ़ाया। ऐसा कहा जाता है कि इस त्यौहार में बहन भाई के घर आती है और उसका तिलक करती है जबकि यमद्वितीया के समय भाई बहन के घर जाकर तिलक करवाता है। विभिन्न शास्त्रों के अनुरूप अपने-अपने मत दिए गए हैं। कुल मिलाकर बहन ने भाई का तिलक कर उनके लंबी उम्र की कामना की।

(Udaipur Kiran) /सौरभ भटनागर

Most Popular

To Top