Uttar Pradesh

आसमान में बादल छाए रहने से हल्की वर्षा की संभावना

आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने से हल्की वर्षा की संभावना

कानपुर, 20 अप्रैल (Udaipur Kiran) । आगामी पांच दिनों में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के कारण 20 अप्रैल को गरज—चमक एवं तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी के साथ स्थानीय स्तर पर हल्की वर्षा की संभावना है। यह मौसम विभाग का पूर्वानुमान है। यह जानकारी चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एस.एन.सुनील पांडेय ने दी।

उन्होंने बताया कि कानपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस रहा। सापेक्षिक आर्द्रता की बात की जाए तो अधिकतम 34 प्रतिशत और न्यूनतम 14 प्रतिशत दर्ज किया गया। हवा की औसत गति 6.5 किलोमीटर प्रति घंटा रही और हवा की दिशा उत्तर पश्चिम थी।

देश भर में मौसम प्रणाली

मौसम वैज्ञानिक डॉ.पांडेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के इलाकों पर है। प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण मध्य पाकिस्तान और पंजाब के ऊपर बना हुआ है।

असम के मध्य भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ उत्तर-पश्चिम बिहार से मध्य असम पर बने चक्रवाती परिसंचरण तक फैला हुआ है। एक चक्रवाती परिसंचरण मराठवाड़ा के ऊपर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा मराठवाड़ा से आंतरिक कर्नाटक होते हुए दक्षिणी तमिलनाडु तक फैली हुई है। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। ताजा वेस्टर्न डिस्टरबेंस 22 अप्रैल से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा।

(Udaipur Kiran) / राम बहादुर/बृजनंदन

Most Popular

To Top