Uttrakhand

ब्रह्माकुमारीज चीफ मोहिनी दादी का शताब्दी महोत्सव आयोजित

हरिद्वार, 21 मार्च (Udaipur Kiran) । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी रतनमोहिनी दादी के 100 वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में संस्था के दक्षिण सिविल लाइंस स्थित सेवा केंद्र पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इसमें रतनमोहिनी दादी को उनके जीवन के 100 वर्ष पूर्ण करने पर उनके लंबे जीवन की कामना की गई, साथ ही होली अर्थात पवित्र रहने का भी संकल्प लिया गया। केंद्र प्रभारी बीके गीता ने रतनमोहिनी दादी की ईश्वरीय सेवाओं व उनके जीवन के 100 वर्ष पूर्ण होने को एक बड़ी उपलब्धि बताया।

बीके रजनी के संचालन में सपना और पारुल ने भी रतनमोहिनी दादी के सत्य मार्ग पर चलते हुए उनके द्वारा प्रशिक्षित की गई ब्रह्माकुमारीज को ईश्वरीय सेवा की धरोहर बताया। संस्था से जुड़े श्री गोपाल नारसन ने जानकारी दी कि ब्रह्माकुमारीज की पूर्व चीफ दादी जानकी 104 वर्ष की आयु में भी संसार में सबसे अधिक स्थिर मन की स्वामिनी रही हैं। अब रतनमोहिनी दादी का 100 वां जन्मदिवस मनाना, उनके परमात्मा के प्रति निरंतर योग का परिणाम है। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

इस अवसर पर शिवकुमार, ब्रजपाल, भोपाल सिंह, महेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, भगवत, ब्रज भूषण, सीएम वर्मा, राजबाला, रेखा, अमरेश, कमलेश, सुदेश आदि मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / रजनीकांत/रामानुज

Most Popular

To Top