CRIME

नाबालिग से छेड़खानी करने वाले शिक्षक पर मुकदमा दर्ज

जौनपुर, 07 मार्च (Udaipur Kiran) । बरसठी थाना क्षेत्र में एक परिषदीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर लंच टाइम में कार्यालय में बुलाकर नाबालिग छात्रा से छेड़खानी करने पर पुलिस ने छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट व एससीएसटी का मुकदमा दर्ज किया है।

थाना क्षेत्र के एक परिषदीय विद्यालय पर बगल के गांव की लड़की कक्षा 8 में पढ़ने के लिए गयी थी। गुरुवार दोपहर में लंच के टाइम स्कूल के प्रधानाध्यापक ने उसे यह कहकर अपने कार्यालय में बुलाया कि पढ़ाई के बारे में कुछ बताना है। जब लड़की कार्यालय में गयी तो आरोप है कि उसके साथ छेड़खानी करने लगे। लड़की शिक्षक द्वारा अश्लील हरकत करते हुए देख रोते हुए अपने घर जाकर परिजनों को जानकारी दी। घटना से गुस्साए परिजन ग्रामीणों संग पहुंच कर आरोपित शिक्षक की जमकर पिटाई की और 112 नम्बर पुलिस को सूचना दी। लड़की अपने परिजनों के साथ मुम्बई रहती थी। दो माह पहले वह मुम्बई से गांव आयी। परिजन एक सप्ताह पूर्व उसके एडमिशन के लिए उक्त विद्यालय में गये तो आरोपित प्रधानाध्यापक ने कहा कि अभी एडमिशन नहीं हो पाएगा। नया सत्र अप्रैल से शुरू होगा। इसके बाद एडमिशन होगा। तब तक वह विद्यालय में आकर पढ़ सकती है। शिक्षक के कहने पर वह विद्यालय में पढ़ने आती थी। छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित प्रधानाध्यापक रविन्द्र कुमार यादव के विरुद्ध छेड़खानी, पॉक्सो व एससीएसटी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

(Udaipur Kiran) /विश्व प्रकाश/दिलीप

Most Popular

To Top