Uttar Pradesh

पार्टी विरोधी गतिविधियां चलते बसपा जिलाध्यक्ष पार्टी से निष्कासित

महोबा, 27 अप्रैल (Udaipur Kiran) । लोकसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी के नाम की घोषणा के बाद पार्टी में उठा पटक का दौर शुरू हो गया है। पार्टी विरोधी गतिविधियां चलते पूर्व जिला अध्यक्ष को पार्टी से निष्कासित किया गया है।

उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड की महोबा हमीरपुर संसदीय सीट पर बसपा ने अपने प्रत्याशी की घोषणा की। इसके बाद पार्टी में विरोध के स्वर फूटने लगे। पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सिद्धार्थ को पार्टी से निष्कासित किया गया है और पूर्व जिला अध्यक्ष गंगादीन अहिरवार को जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।

गंगादीन अहिरवार ने कहा कि पूर्व में दी गई चेतावनी के बाद भी कार्यशैली में सुधार ना होने के कारण राजेश कुमार सिद्धार्थ को पार्टी से निष्कासित किया गया है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में जनपद की चरखारी विधानसभा से बसपा प्रत्याशी रहे और बसपा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद राजपूत ने भी पार्टी का दामन छोड़कर भाजपा पार्टी ज्वाइन कर ली।

(Udaipur Kiran) / उपेंद्र/मोहित

Most Popular

To Top