RAJASTHAN

अर्जुनराम के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रमोट किया लोकल फोर वोकल

अर्जुनराम के समर्थन में बीजेपियंस का मुख्य बाजार में जनसंपर्क, प्रमोट किया लोकल फोर वोकल और खरीद मिट्टी के बर्तन

बीकानेर, 2 अप्रैल (Udaipur Kiran) । लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल के समर्थन में मेयर सुशीला कंवर राजपुरोहित, डिप्टी मेयर राजेंद्र पंवार, महावीर रांका के साथ भाजपा नेताओं ने सादुल सिंह सर्किल से कोटगेट तक मुख्य बाजार में जनसंपर्क किया और आगामी 19 अप्रैल को अर्जुनराम मेघवाल के पक्ष में मतदान की अपील की।

इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार की योजनाओं के बारे में भी बात की। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने लोकल फॉर वोकल को प्रमोट करते हुए मिट्टी के बर्तन भी खरीदे। इस अवसर पर भाजपा नेता अजय खत्री, दीपक पारीक, विक्रम सिंह राजपुरोहित, श्याम मोदी, रामकुमार व्यास, पुनीत ढाल, मुकेश पंवार, कपिल शर्मा, जितेंद्र राजवी, प्रमोद खत्री, अनूप गहलोत, सुमन छाजेड़, भारती अरोड़ा, राजश्री कच्छावा, प्रीति चांडक, सरिता नाहटा, प्रोमिला गौतम के साथ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) /राजीव/संदीप

Most Popular

To Top