HEADLINES

भाजपा ने अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की

सूची
सूची
सूची

नई दिल्ली, 13 मार्च (Udaipur Kiran) ।अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कई बड़े नाम शामिल हैं, जिनमें मौजूदा सीएम पेमा खांडू का नाम भी है। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव 2024 के साथ ही अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव होने हैं।

भाजपा की 11 मार्च को आयोजित हुई केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में इस सूची को मंजूरी दी गई थी। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सभी सदस्यों ने भाग लिया। इस सूची में अरुणाचल प्रदेश की सभी 60 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

(Udaipur Kiran) / विजयलक्ष्मी

Most Popular

To Top