HEADLINES

केंद्रीय गृह मंत्री के फेक वीडियो मामले में भाजपा ने झारखंड के अरगोड़ा थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी

भाजपा का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा अरगोड़ा थाना

रांची (झारखंड), 30 अप्रैल (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को अरगोड़ा थाने में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का फेक वीडियो वायरल करने के आरोपित शैलेंद्र हाजरा एवं रूपेश रजक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। भाजपा जनता युवा मोर्चा के कार्यालय मंत्री संजय कुमार महतो ने यह प्राथमिकी दर्ज कराई।

मौके पर भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि देश के गृह मंत्री के वायरल फेक वीडियो को भी थाने में दिया गया है। यह वीडियो न सिर्फ आदर्श चुनाव आचार संहिता का मामला है, बल्कि यह वीडियो देश में आशांति फैलाने के उद्देश्य से किया गया है। आरक्षण जैसे मुद्दे पर अमित शाह ने कभी नहीं कहा कि इसको खत्म कर देंगे। यह वीडियो न सिर्फ अमित शाह की व्यक्तिगत मानहानि है, बल्कि देश के सामने गलत तथ्य रखने का प्रयास भी है। संजय महतो ने कहा कि इससे न सिर्फ अमित शाह की छवि धूमिल हुई है, बल्कि पार्टी की छवि पर भी धब्बा लगा है।

प्रतिनिधिमंडल में विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधीर श्रीवास्तव, न्यायिक मामले के उप प्रमुख प्रकाश झा, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज, संजय महतो, रोमित् नारायण सिंह और पवन पासवान शामिल थे।

(Udaipur Kiran) / वंदना/चंद्र प्रकाश

Most Popular

To Top