ENTERTAINMENT

जन्मदिन विशेष: बॉलीवुड के ”जंपिंग जैक” कहे जाने वाले अभिनेता जीतेंद्र की जीवनी

j

जितेंद्र बॉलीवुड सिनेमा के सबसे लोकप्रिय और सफल अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने अपने अभिनय करियर में कई यादगार भूमिकाएं निभाई हैं और लाखों लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है। बॉलीवुड के ”जंपिंग जैक” यानी एक्टर जीतेंद्र आज अपना 82 वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपनी दमदार नृत्य शैली के कारण उन्होंने दुनियाभर के दर्शकों के मन पर एक अलग छाप छोड़ी। इसी कारण लोग उन्हें ”जम्पिंग जैक” नाम से बुलाने लगे। फिल्म ”नवरंग” से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाले अभिनेता जीतेंद्र का जन्म 07 अप्रैल 1942 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उनके जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें-

जीतेंद्र के पिता आर्टिफिशियल ज्वेलरी बनाने का काम करते थे। उनके पिता उस समय के मशहूर निर्माता-निर्देशक वी शांताराम को फिल्मों के लिए आभूषण दिया करते थे। जीतेन्द्र को बचपन से ही फिल्मों का शौक था। इसे ध्यान में रखते हुए, उनके पिता ने उनकी सिफारिश वी शांताराम से की। जब उनके पिता ने शांताराम से जीतेंद्र की सिफारिश की तो उन्होंने कहा कि फिलहाल ऐसी कोई भूमिका नहीं है। हालाँकि, एक दिन अचानक उन्होंने जीतेन्द्र के पिता से उन्हें भेजने के लिए कहा।

जब जितेंद्र के पिता ने उन्हें यह खुशखबरी सुनाई तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। निर्माता वी शांताराम ने जीतेंद्र से कहा कि वह फिल्म में एक राजकुमार का किरदार निभाना चाहते हैं। वी शांताराम का यह ऑफर सुनकर जीतेंद्र बहुत खुश हुए। हालांकि इस फिल्म के सेट पर जाने के बाद वहां कई राजकुमार बैठे नजर आए। यह देख कर जीतेन्द्र का मन पसीज गया। उन्होंने करीब पांच साल तक ऐसी छोटी-छोटी भूमिकाएं निभाईं। इसके बाद उन्होंने 1959 में फिल्म ”नवरंग” में मुख्य भूमिका निभाई लेकिन उन्हें असली पहचान 1960 के दशक में ”गीत गाया पत्थरों ने” से मिली। उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। फिर उन्होंने फर्ज, कारवां, जंगली, मेरा गाँव मेरा देश और हंसी के फूल जैसी कई फिल्मों में काम किया। 1970 और 1980 के दशक में, जितेंद्र हिंदी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक बन गए। उन्होंने धर्मवीर, शोले, अंदाज, मिस्टर इंडिया, जुड़वाँ, तोहफा और बलवान जैसी कई हिट फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने 200 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। जितेंद्र को उनके अभिनय के लिए कई पुरस्कार और सम्मान मिले हैं, जिनमें फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, फिल्मफेयर स्पेशल अवार्ड, और दादासाहेब फाल्के अवार्ड शामिल हैं।

जितेंद्र ने हेमा मालिनी के साथ भी कुछ फिल्मों में काम किया। उस वक्त इन दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके बाद जितेंद्र ने असल जिंदगी में भी हेमा के साथ जोड़ी बनाने के बारे में सोचा। उन्होंने हेमा मालिनी की मां से भी मुलाकात की। इसके बाद दोनों के परिवार एक दूसरे से मिले। हालाकि उनकी शादी नहीं हो सकी। बता दें कि जितेंद्र ने 1974 में अभिनेत्री शोभा से शादी की। उनके दो बच्चे हैं, एक बेटा, तुषार कपूर, जो एक अभिनेता हैं और एक बेटी एकता कपूर, जो एक टेलीविजन निर्माता हैं।

(Udaipur Kiran) /लोकेश चंद्रा

Most Popular

To Top