Uttar Pradesh

श्रीराम मंदिर के निर्माण से रामराज्य की अवधारणा मूर्तरूप ले रही : भूपेन्द्र सिंह चौधरी

भूपेन्द्र सिंह चौधरी

प्रयागराज, 16 अप्रैल (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने समस्त प्रदेश वासियों को रामनवमी के पावन पर्व पर बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए लोकमंगल की कामना की है। उन्होंने कहा है कि श्रीराम मंदिर के निर्माण से रामराज्य की अवधारणा मूर्तरूप ले रही है।

भाजपा प्रदेश मीडिया सहप्रभारी हिमांशु दुबे ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने रामनवमी पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामना देते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर के निर्माण से देश की 500 वर्षों की प्रतीक्षा पूर्ण हुई है। देश में हर्षोल्लास है और राममंदिर राष्ट्र मंदिर के रूप में समरसता, सद्भाव, सत्य तथा सनातन के मंत्र का प्रसार कर रहा है। नए युग का सूत्रपात्र हुआ है। 500 वर्षों के पश्चात् प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव उनकी जन्मभूमि पर मनाने के लिए विश्व के करोड़ों जन प्रतीक्षारत हैं। सबकी मनोकामनाएं पूर्ण होने वाली हैं। भव्य और नव्य अयोध्या प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव को दिव्यता और भव्यता के साथ मनाने के लिए तैयार है। सभी को राम जन्म की बधाई।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सरकारें रामराज्य की प्रतिबद्धता के साथ सबकी आत्मनिर्भरता, सबको शिक्षा, सबको चिकित्सा, सबको सुरक्षा से आच्छादित कर रही है।

(Udaipur Kiran) /विद्याकान्त/आकाश

Most Popular

To Top