Madhya Pradesh

भोपाल: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा गुरुवार को अशोकनगर, छतरपुर दौरे पर

भोपाल, 27 मार्च (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा 28 मार्च को अशोकनगर एवं छतरपुर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष समाज के सम्मेलन एवं कार्यकर्ता सम्मेलन सहित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा दोपहर 12.30 बजे अशोकनगर जिले के चंदेरी विधानसभा के ईसागढ़ में आयोजित यादव समाज के सम्मेलन में शामिल होंगे। दोपहर 2.10 बजे छतरपुर जिले के चंदला विधानसभा के सब्जी मंडी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शर्मा शाम 6 बजे छतरपुर जिले के ग्राम बसारी में 25 वां बुन्देली उत्सव में शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा रात्रि 7.30 बजे खजुराहो से भोपाल पहुंचेंगे।

(Udaipur Kiran) / केशव दुबे

Most Popular

To Top