HEADLINES

असम कांग्रेस हिमंत बिस्वा सरमा के नियंत्रण में है और कांग्रेस के कद्दावर नेता बीजेपी में शामिल हो रहे हैं: रफीकुल इस्लाम

असम

नई दिल्ली, 19 मार्च (Udaipur Kiran) ।| असम से ऑल इंडिया यूनाईटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) विधायक डॉ (हाफिज) रफीकुल इस्लाम ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा है कि असम में 14 सीटें हैं, जिसमें हम 3 पर चुनाव लड़ रहे हैं। हमारी एक छोटी पार्टी है। हमने 2014 में भी 3 सीटें जीती थीं। इस बार भी 3 सीटों पर हम चुनाव लड़ रहे हैं। इन 3 सीटों पर हम बीजेपी और कांग्रेस दोनों को हराएंगे।

रफीकुल इस्लाम ने आगे कहा कि शेष सभी 11 सीटों पर कांग्रेस को जोर लगाना होगा लेकिन दुर्भाग्य से असम कांग्रेस हिमंत बिस्वा सरमा के नियंत्रण में है और असम कांग्रेस के कद्दावर नेता बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। इन 11 सीटों पर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने होंगी।

(Udaipur Kiran) /बिरंचि सिंह

/आकाश

Most Popular

To Top