Jharkhand

पद्मभूषण कड़िया मुंडा को अर्जुन मुंडा ने दी जन्मदिन की बधाई

जन्मदिन की बधाई

खूंटी, 20 अप्रैल (Udaipur Kiran) । भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री ने शनिवार को पद्मभूषण कड़िया मुंडा के अनिगड़ा स्थित आवास जाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके बेहतर स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की। केंद्रीय मंत्री ने कड़िया मुंडा के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।

खूंटी से आठ बार सांसद, कई बार केंद्रीय मंत्री और लोकसभा के उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा अपने जीवन के 88 बसंत देख चुके हैं। उनका जन्म 20 अप्रैल 1936 को हुआ था। जन्मदिन के मौके पर कड़िया मुंडा को कई लोगों ने उनके आवास जाकर उन्हें शुभकामनाएं दी।

(Udaipur Kiran) / अनिल

Most Popular

To Top