Assam

असमिया बीजेपी बार्ता का अप्रैल संस्करण जारी

Asomiya BJP Barta's April issue released

गुवाहाटी, 01 अप्रैल (हि.स.स.)। भारतीय जनता पार्टी के मासिक मुखपत्र असमिया बीजेपी बार्ता के अप्रैल अंक का आज अनावरण किया गया। प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष अशोक भट्टाराई ने पार्टी के मुख्यालय ”अटल बिहारी वाजपेयी भवन” में आयोजित एक समारोह में इसके आठवें वर्ष के चौथे अंक का विमोचन किया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता मनोज बोरा, भाजपा समाचार विभाग के संयोजक देवान ध्रुवज्योति मोरल और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इसे जारी करते हुए भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा कि इस पत्रिका ने पिछले कई वर्षों में पार्टी के विकास कार्यों के साथ-साथ सरकार के विकास कार्यों का लेखा-जोखा पाठकों तक पहुंचाया है। हालांकि असमिया बीजेपी बार्ता राजनीतिक दल का मुखपत्र है, लेकिन आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक आदि पहलुओं को बड़े पैमाने पर इसमें रेखांकित किया गया है। मुखपत्र का हर अंक पाठकों को भी लाभान्वित करता रहता है।

(Udaipur Kiran) /श्रीप्रकाश

Most Popular

To Top