RAJASTHAN

साबरमती-आगराकैंट रेलसेवा को रवाना करने के बाद अन्य रेलसेवाओं का भी संचालन प्रारंभ

साबरमती-आगराकैंट रेलसेवा को रवाना करने के बाद अन्य रेलसेवाओं का भी संचालन प्रारंभ

अजमेर, 18 मार्च (Udaipur Kiran) । अजमेर मण्डल के अजमेर-मदार स्टेशनों के मध्य मदार होम सिगनल के पास गाड़ी संख्या 12548, साबरमती-आगराकैंट रेलसेवा के रेल अवपथन (पटरी से उतरने) के कारण प्रभावित हुई रेल सेवाओं का संचालन अब धीरे धीरे प्रारंभ हो रहा है।

रेलवे के पीआरओ कैप्टन शशि किरण ने बताया कि रेलवे उच्चाधिकारियों की देखरेख में राहत कार्य युद्धस्तर पर प्रगति पर है एवं अप एवं डाउन दिशा में रेल यातायात के लिए सुचारू कर दिया गया है।

रद्द रेलसेवाएं (दिनांक 18.03.24 को)

1. गाडी संख्या 19613, अजमेर-अमृतसर रेलसेवा

2. गाडी संख्या 22988, आगराफोर्ट-अजमेर रेलसेवा

3. गाडी संख्या 12066, दिल्ली कैंट-अजमेर रेलसेवा

4. गाडी संख्या 09606, गंगापुर सिटी-अजमेर रेलसेवा

5. गाडी संख्या 09640, रेवाडी-मदार रेलसेवा

6. गाडी संख्या 09611, उदयपुर-बडी सादडी रेलसेवा

रद्द रेलसेवाएं (दिनांक 19.03.24 को रैक की कमी के कारण)

1. गाडी संख्या 09612, बडी सादडी- उदयपुर रेलसेवा

2. गाडी संख्या 09613, उदयपुर-बडी सादडी रेलसेवा

3. गाडी संख्या 09614, बडी सादडी- उदयपुर रेलसेवा

4. गाडी संख्या 09601, उदयपुर-चित्तौडगढ रेलसेवा

रद्द रेलसेवाएं (दिनांक 20.03.24 को रैक की कमी के कारण)

1. गाडी संख्या 09602, चित्तौडगढ-उदयपुर रेलसेवा

2. गाडी संख्या 19606, उदयपुर-चित्तौडगढ रेलसेवा

आंशिक रद्द रेलसेवाएं

1. गाडी संख्या 12991, उदयपुर-जयपुर रेलसेवा जो दिनांक 18.03.24 को उदयपुर से प्रस्थान की है, वह अजमेर तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा अजमेर-जयपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

2. गाडी संख्या 12992, जयपुर-उदयपुर रेलसेवा, दिनांक 18.03.24 को जयपुर के स्थान पर अजमेर से प्रस्थान करेगी, अर्थात् यह रेलसेवा जयपुर-अजमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

3. गाडी संख्या 20979, उदयपुर-जयपुर वंदे भारत रेलसेवा जो दिनांक 18.03.24 को उदयपुर से प्रस्थान की है, वह अजमेर तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा अजमेर-जयपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

4. गाडी संख्या 12980, जयपुर-उदयपुर रेलसेवा, दिनांक 18.03.24 को जयपुर के स्थान पर अजमेर से प्रस्थान करेगी, अर्थात् यह रेलसेवा जयपुर-अजमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

5. गाडी संख्या 12195, आगराफोर्ट-अजमेर रेलसेवा जो दिनांक 18.03.24 को आगराफोर्ट से प्रस्थान की है, वह जयपुर तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा जयपुर-अजमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

6. गाडी संख्या 12196, अजमेर-जयपुर रेलसेवा, दिनांक 18.03.24 को अजमेर के स्थान पर जयपुर से प्रस्थान करेगी, अर्थात् यह रेलसेवा अजमेर-जयपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

7. गाडी संख्या 12181, जबलपुर-अजमेर रेलसेवा जो दिनांक 17.03.24 को जबलपुर के प्रस्थान की है, वह जयपुर तक ही संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा जयपुर-अजमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

8. गाडी संख्या 12182, अजमेर-जबलपुर रेलसेवा, दिनांक 18.03.24 को अजमेर के स्थान पर जयपुर से प्रस्थान करेगी, अर्थात् यह रेलसेवा अजमेर-जयपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

(Udaipur Kiran) /संतोष/संदीप

Most Popular

To Top