CRIME

राजस्थान लोक सेवा आयोग सदस्य संगीता आर्य के आवास पर एसीबी की सर्च

राजस्थान लोक सेवा आयोग सदस्य संगीता आर्य के आवास पर एसीबी की सर्च
राजस्थान लोक सेवा आयोग सदस्य संगीता आर्य के आवास पर एसीबी की सर्च

अजमेर, 12 मार्च (Udaipur Kiran) । राजस्थान लोक सेवा आयोग की सदस्य डॉ. संगीता आर्य के अजमेर निवास पर जयपुर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की सर्च चल रही है। एसीबी की टीम शाम चार बजे पहुंची है। फिलहाल इसका खुलासा नहीं किया गया है कि टीम यहां क्या करने के लिए आई है।

राजस्थान लोक सेवा आयोग सदस्य संगीता आर्य के अजमेर स्थित सरकारी आवास पर जयपुर से एसीबी की टीम पहुंची है। एडिशनल एसपी सुरेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देशन में सर्च किया जा रहा है। संगीता आर्य ने वर्ष 2013 में राजनीति में पहली बार कदम रखा था। कांग्रेस ने उन्हें सोजत विधानसभा से चुनाव लड़ाया था। हालांकि, वे चुनाव हार गई थीं। उनके पति निरंजन आर्य रिटायर्ड आईएएस अधिकारी रहे हैं। वे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार और मुख्य सचिव रहे चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कार्यकाल में उनकी सेवाओं को ध्यान में रखते हुए ही गहलोत ने संगीता को राजस्थान लोक सेवा आयोग का सदस्य नियुक्त किया था। बाद के दिनों में आयोग की विभिन्न भर्तियों में धांधली होने, पेपर आउट होने आदि के आरोप के चलते आयोग सदस्यों की पद व प्रतिष्ठा धूमिल होती रही है, इससे आयोग की छवि पर बुरा प्रभाव पड़ा है।

(Udaipur Kiran) /संतोष/संदीप

Most Popular

To Top