Haryana

कैथल: केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

पेहवा चौक पर प्रदर्शन करते आम आदमी कार्यकर्ता और बेडरिकेट्स लगाकर उन्हें रोकते हुए पुलिस



आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी सुशील गुप्ता पत्रकारों से बातचीत करते हुए
पेहवा चौक पर प्रदर्शन करते आम आदमी कार्यकर्ता और बेडरिकेट्स लगाकर उन्हें रोकते हुए पुलिस



आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी सुशील गुप्ता पत्रकारों से बातचीत करते हुए

कोर्ट के आदेशों की उल्लंघना करके अरविंद केजरीवाल को गिरफ़्तार किया गया: डॉ. सुशील गुप्ता

कैथल, 26 मार्च (हि.स. )। मंगलवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विरोध में कैथल के पेहवा चौक पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व इंडिया गठबंधन के कुरुक्षेत्र से लोकसभा प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया और बस में भरकर ले गई। पेहवा चौक पर प्रदर्शन के दौरान डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार बाबा साहेब के संविधान को तोड़ने में लगी है।

उन्होंने कहा अरविंद केजरीवाल पूरे देश के नेता थे। वे पूरे देश में बेहतर शिक्षा, बेहतर चिकित्सा, भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन और विकसित और शिक्षित भारत चाहते हैं। कोर्ट के आदेशों की उल्लंघना करके अरविंद केजरीवाल को गिरफ़्तार किया है। सारे नोटिस जब डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने स्टे कर दिए और उसके बाद एक नया नोटिस दिया। इस नोटिस के अगेंस्ट भी अरविंद केजरीवाल हाइकोर्ट गए, हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार नहीं किया। अरविंद केजरीवाल को चुनाव में प्रचार करने से रोकने के लिए ईडी ने रातों रात गिरफ़्तार कर लिया।

पेहवा चौक से जैसे ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बीजेपी ऑफिस के घेराव के लिए आगे बढ़े। पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उनको वहीं रोक लिया। पुलिस और आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच काफी देर तक खींचतान चली। जैसे ही प्रदर्शन उग्र हुआ पुलिस ने आम आदमी पार्टी के इंडिया गठबंधन के तहत प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता को कार्यकर्ताओं के साथ हिरासत में ले लिया। पुलिस ने हिरासत में लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को राजौंद जाकर छोड़ दिया। प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष गज्जन सिंह, मास्टर सतबीर गोयत और सतबीर चहल ने भी हिस्सा लिया।

(Udaipur Kiran) / नरेश

Most Popular

To Top