Uttrakhand

पेयजल विभाग को राजकीय विभाग बनाए जाने के लिए दिया गया सांकेतिक धरना

गढ़वाल जल संस्थान के कर्मचारी धरना देते हुए छाया विक्रम
गढ़वाल जल संस्थान के कर्मचारी धरना देते हुए छाया विक्रम
गढ़वाल जल संस्थान के कर्मचारी धरना देते हुए छाया विक्रम

ऋषिकेश,16 मार्च (Udaipur Kiran) । उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन उत्तराखंड प्रदेश ने पेयजल विभाग को राजकीय विभाग बनाए जाने के लिए जलकल प्रांगण ऋषिकेश में सांकेतिक धरना दिया।

शनिवार को धरने में ऋषिकेश, हरिद्वार,रुड़की, देहरादून मंसूरी, डोईवाला, विकास नगर, गंगा शाखा हरिद्वार और सहसपुर रानी पोखरी के कर्मचारियों ने भारी संख्या में प्रतिभाग किया।

इस मौके पर प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष धन सिंह नेगी, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह नेगी, गढ़वाल मंडल महामंत्री शिशुपाल रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष रामचंद्र सेमवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी संदीप मल्होत्रा, प्रदेश कोषाध्यक्ष लाल सिंह रौतेला, शाखा अध्यक्ष देहरादून धूम सिंह सोलंकी, जीवन आनंद भट्ट , मेहर सिह आदि भारी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे। संयुक्त मोर्चे के मुख्य संयोजक जितेंद्र देव पर आस्था जताते हुए उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का आह्वान किया।

(Udaipur Kiran) / विक्रम/सत्यवान/रामानुज

Most Popular

To Top