Madhya Pradesh

युवाम सेवा भारती शिवपुरी ने भारत रत्न अंबेडकर को किया याद, प्रतिमा पर जाकर किया माल्यार्पण

प्रतिमा पर पहुंचकर किया माल्यार्पण

शिवपुरी, 14 अप्रैल (Udaipur Kiran) । शिवपुरी में युवाम सेवा भारती द्वारा सोमवार को भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए शहर के अंबेडकर पार्क में पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर सेवा भारती द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर को याद किया और उन्हें माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर जिला संघ चालक राजेश गोयल ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सामाजिक समरसता पर डॉ भीमराव अंबेडकर विशेष जोर देते थे और इसी बात पर संघ भी कार्य कर रहा है। अखंड भारत और सामाजिक समरसता के साथ राष्ट्रीय मूल्यों को स्थापित करने का कार्य संघ कर रहा है और यही दृष्टिकोण डॉ भीमराव अंबेडकर का था। आज संघ द्वारा बनवासी कल्याण आश्रम, सेवा भारती, संस्कार भारती, संस्कृत भारती, एकल विद्यालय जैसे प्रकल्प इसी विचारधारा के महत्वपूर्ण अंग हैं। इस मौके पर गोयल ने डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा संविधान निर्माण और राष्ट्रीय एकता को लेकर किस तरह से कार्य किया गया, इस पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर जिला कार्यवाह उमेश शर्मा, जिला सेवा प्रमुख दीवान शर्मा, जिला समरसता प्रमुख उमेश शर्मा, जिला सह संयोजक नमन विरमानी, जिला संयोजक चिरायु भाखला, विभाग समन्वयक अर्जुन सिंह उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / रंजीत गुप्ता

Most Popular

To Top