CRIME

मालदह में लीची के बाग में युवक को गोली मारी

गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी घायल

मालदह, 26 मई (Udaipur Kiran) । मालदह जिले के कालियाचक के मोजमपुर इलाके में लीची के बाग की रखवाली करते समय अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को गोली मार दी। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, घायल युवक का नाम करीम खान है। रविवार रात युवक अपने घर के बगल में स्थित लीची के बाग की रखवाली कर रहा था। रात करीब 10 बजे स्थानीय लोगों ने अचानक गोलियों की आवाज सुनी। घर के लोगों ने देखा कि करीम गोली लगने से घायल होकर जमीन पर पड़ा हुआ था। परिजनों ने तुरंत रक्तरंजित युवक को मालदह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, सोमवार दोपहर तक उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। उन्होंने यह भी बताया कि करीम की शारीरिक स्थिति गंभीर है।

घायल युवक के एक रिश्तेदार ने कहा, मैं यह नहीं बता सकता कि गोलियां किसने चलाईं। हम लीची के बगीचे में गए और उसे (करीम को) लहूलुहान हालत में देखा। परिवार का दावा है कि करीम किसी भी राजनीतिक पार्टी से संबद्ध नहीं रखता है। इसके अलावा किसी की भी उनके साथ किसी व्यक्तिगत दुश्मनी की जानकारी नहीं है।

दरअसल पिछले कुछ महीनों में मालदा में विभिन्न जगहों पर गोलीबारी की घटनाएं हुई हैं। इनमें से उल्लेखनीय है इंग्लिश बाज़ार में तृणमूल पार्षद दुलाल सरकार की हत्या। मालदा के तृणमूल नेता की उनकी दुकान के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके अलावा पिछले कुछ दिनों में कालियाचक में भी अशांति की कई घटनाएं हुई हैं।

दूसरी ओर, पुलिस ने कहा कि उन्हें शिकायत मिली है। तदनुसार, जांच शुरू कर दी गई है।

खबर लिखे जाने तक इस मामले में किसी को हिरासत में लिये जाने या गिरफ्तार किये जाने की कोई खबर नहीं थी।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय पाण्डेय

Most Popular

To Top