Uttar Pradesh

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

औरैया, 30 मार्च (Udaipur Kiran) । जिले के थाना सहार क्षेत्र के गांव गोपालपुर में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दीपक के शराब पीकर घर आने पर पत्नी ने झगड़ा किया था। वह शराब का आदी था। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

गोपालपुर निवासी 35 वर्षीय दीपक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दीपक शराब पीकर घर आया था। उस समय उसकी पत्नी रेखा देवी छत पर खाना बना रही थी। शराब पीने को लेकर दोनों में विवाद हुआ था।

खाना बनाने के बाद जब रेखा नीचे आई, तो उसने देखा कि दीपक कमरे में फांसी पर लटका हुआ है। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। दीपक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। घर में अक्सर विवाद होता रहता था ।मृतक के दो छोटे भाइयों की अभी शादी नहीं हुई है। कुछ वर्ष पहले दीपक के पिता की मृत्यु हो गई थी। घर में उसकी मां रामश्री के साथ उसके दो बेटे और दो बेटियां रहते हैं। पड़ोसियों के अनुसार,मृतक दीपक और उसकी पत्नी रेखा के बीच शराब पीने को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था!

(Udaipur Kiran) कुमार

Most Popular

To Top