Chhattisgarh

युवा कांग्रेस ने तहसील कार्यालय का किया घेराव

तहसील कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते हुए युवा कांग्रेसी।

धमतरी, 9 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।युवा कांग्रेस धमतरी विधानसभा अध्यक्ष हितेश गंगवीर के नेतृत्व में नौ दिसंबर को पांच सूत्री मांगों को लेकर धमतरी तहसील कार्यालय का घेराव कर अतिरिक्त तहसीलदार अखिलेश जायसवाल को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन सौंपने पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद लोहाना ने कहा कि वर्तमान में पूरे छत्तीसगढ़ में धान खरीद हो रही है। जिन वादों को लेकर भाजपा सत्ता में आई है, अब उन्हीं के खिलाफ वादाखिलाफी कर रही है। कई धान खरीद केंद्रों में अनियमितता पाई गई है। भाजपा ने सरकार में आने से पहले 3100 रुपये एकमुश्त देने का वादा किया था, लेकिन अभी मात्र 2300 रुपये ही दे रही है। शेष सम्मान राशि किसानों के पास कब पहुंचेगी, इसकी कोई गारंटी नहीं है।

महापौर विजय देवांगन ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों से किसान परेशान है। भाजपा 21 क्विंटल धान खरीद का वादा कर सत्ता में आई, लेकिन किसानों का पूरा धान नहीं खरीदा जा रहा है। कांग्रेस नेता आनंद पवार ने कहा कि भाजपा किसानों के साथ छलावा कर रही है। वादे के मुताबिक किसानों को एकमुश्त राशि नहीं दे रहा है, जो भाजपा सरकार की नाकामी है। युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष हितेश गंगवीर ने कहा कि भाजपा सरकार से सभी वर्ग परेशान है। किसानों को सम्मान राशि समय पर नहीं मिल रही साथ ही टोकन कटने के बाद भी धान खरीद में समस्या, बिजली बिल अनियंत्रित रूप से आ रही है, शहर में महिलाएं सुरक्षित नहीं है चाकूबाजी, मारपीट की घटना आम बात हो गई है। नशीली पदार्थों की अवैध बिक्री सहित अन्य मांगों को लेकर तहसील कार्यालय का घेराव किए है। समय रहते इस पर विचार नहीं किया गया तो आने वाले समय में युवा कांग्रेस उग्र प्रदर्शन करने को तैयार है।

इस अवसर पर धमतरी विधायक ओंकार साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन लालवानी, आनंद पवार, योगेश शर्मा, पार्षद राजेश ठाकुर, जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सोनवानी, गीतराम सिन्हा, आशुतोष खरे, सूरज पासवान, अजय सिन्हा, लेखराज साहू सहित काफी संख्या में युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

(Udaipur Kiran) / रोशन सिन्हा

Most Popular

To Top