Delhi

जेब में रखे मोबाइल से टकराकर रुकी गोली, बच गई युवक की जान

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । पश्चिमी जिले के पंजाबी बाग इलाके में एक युवक की जान अजीबोगरीब तरीके से बच गई। बताया जा रहा है कि जब उस पर गोली चली तो वह उसके उसकी जेब में रखे मोबाइल फोन से रुक गई। यह घटना 13 अक्टूबर की।

पुलिस के अनुसार, घटना की शुरुआत एक विवाद से हुई, जब एक महिला अपने बेटे अर्जुन और कमल तथा उनके साथी जितेंद्र उर्फ जतिन के साथ एक अन्य परिवार के घर गई। उनका उद्देश्य था दोनों परिवारों के बीच चल रहे विवाद को सुनने और सुलझाने का। लेकिन बातचीत के दौरान स्थिति बुरी तरह बिगड़ गई। इसमें शामिल रहे दूसरे पक्ष से सतनाम उर्फ लीलू, साहिल, नसीब और रितिक ने न केवल उन्हें पीटा बल्कि भगा भी दिया।

वहीं इस तनावपूर्ण स्थिति में अर्जुन ने आत्मरक्षा करते हुए पिस्टल निकाली और रितिक पर गोली चला दी। गोली रितिक की जेब में रखे मोबाइल फोन पर लगी और वहीं रुक गई, जिससे उसकी जान बच गई।

इस घटनाक्रम के बाद स्थानीय पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज किया और सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / कुमार अश्वनी

Most Popular

To Top