


रामगढ़, 13 नवंबर (Udaipur Kiran) । बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद के पिता पूर्व विधायक योगेंद्र साहू चुनाव में एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। इससे पहले भी वह अपने कई कारनामों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहे हैं। इस बार उन्होंने मतदान के दिन बूथ पर उस गाड़ी से पहुंचे जिस पर कांग्रेस का झंडा लगा हुआ था।
पतरातू के रेल श्रमिक उच्च विद्यालय में पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साहू की फॉर्च्यूनर गाड़ी में कांग्रेस के झंडे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। इस दौरान योगेंद्र साहू और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बहस हुई। बाद में डीसी चंदन कुमार को इस मामले की सूचना मिली और उन्होंने तत्काल इस पर कार्रवाई की। उन्होंने अधिकारियों की टीम पतरातू रेल श्रमिक उच्च विद्यालय में बने बूथ पर भेजा और योगेंद्र साहू की फॉर्च्यूनर गाड़ी में लगे कांग्रेस के झंडे को हटाया।
—————
(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश
