Haryana

यमुनानगर: नवनिर्वाचित महापौर सुमन बहमनी ने की मुख्यमंत्री से भेंट, जीत की दी बधाई

मुख्यमंत्री से भेंट करती महापौर सुमन बहमनी

यमुनानगर, 13 मार्च (Udaipur Kiran) । यमुनानगर नगर निगम की नव-निर्वाचित महापौर सुमन बहमनी ने जीत के बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से चंडीगढ़ में मुलाकात करके जीत की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री का अभिवादन किया और उन्हें जीत की बधाई दी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस अवसर पर कहा कि जनता ने जो समर्थन भाजपा को दिया है, वह विकास और सुशासन की जीत है। उन्होंने कहा तिहरे इंजन की सरकार प्रदेश के विकास को नई गति देगी। इन चुनावों में जनता ने बड़े बहुमत के साथ प्रदेश के बिना रुके विकास के लिए शहरों को तीसरा इंजन दिया है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि नए चुने हुए नेतृत्व में शहरों की सरकारें जन आकांक्षाओं के अनुरूप विकास कार्य और जन सेवा को और अधिक गति प्रदान करेंगी।

नव-नियुक्त महापौर सुमन बहमनी ने कहा कि प्रदेश में यशस्वी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में कमल खिला है। उन्होंने जनता द्वारा दिए गए अपार समर्थन और प्रेम के लिए आभार जताते हुए कहा मैं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ नगर की सेवा करूंगी और जनता के विश्वास पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूंगी। हमारा उद्देश्य यमुनानगर-जगाधरी को एक विकसित, स्वच्छ और आधुनिक शहर बनाना है। नगर निगम क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सशक्त बनाने, यातायात व्यवस्था सुधारने, स्वच्छता बढ़ाने और डिजिटल सुविधाओं को सुलभ करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

(Udaipur Kiran) / अवतार सिंह चुग

Most Popular

To Top