Haryana

यमुनानगर: नायब सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए कृतसंकल्प : श्याम सिंह राणा

शिलान्यास करते कृषि मंत्री

यमुनानगर, 25 जनवरी (Udaipur Kiran) । हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने नगर निगम क्षेत्र के पंजेटो का माजरा, पीर माजरा, बैंक कॉलोनी, सुढल व कांसापुर का धन्यवादी दौरा किया और नगर निगम क्षेत्र में 87 लाख 72 हजार रूपये के विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया। शनिवार को कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने रादौर विधानसभा के नगर निगम क्षेत्र में पंजेटो का माजरा, पीर का माजरा, बैंक कालोनी, सुढल व कांसापुर का धन्यवादी दौरा किया और 87 लाख 72 हजार रूपये के विकास कार्यों का नारियल तोडक़र शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि आज भारत देश को 75 साल पूरे होने पर संविधान गौरव दिवस मनाया गया। उन्होंने सभी जिला वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि रादौर विधानसभा क्षेत्र में बाबा अम्बेडकर के नाम पर 100 से अधिक भवन बनाये गए। बच्चों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का भी महत्व है। खेलों से शारीरिक व मानसिक विकास होता है।

उन्होंने सरपंचों के आग्रह पर गांवों में लाइब्रेरी व खेल स्टेडियम बनवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में बिना खर्ची-पर्ची के नौकरी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सभी वर्गों को साथ लेकर हरियाणा को और आगे ले जाने का काम किया जाएगा। प्रदेश सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए कृतसंकल्प है और जो विकास कार्य रह गए है या अधूरे पड़े हैं उन सभी विकास कार्यों को जल्द पूरा कर दिया जाएगा ताकि जनता को उनका लाभ मिल सकें।

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने देंगेे।

(Udaipur Kiran) / अवतार सिंह चुग

Most Popular

To Top