Haryana

यमुनानगर: पांच अक्टूबर से मंडियों में धान की करेंगे खरीद बंद: जगमाल सिंह

मंडी आढ़ती एसोसिएशन

यमुनानगर, 3 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । जिले की अनाज मंडियों में पड़े धान की खरीद और उठान न होने के विरोध में सभी आढ़तियों ने सर्वसम्मति से पांच अक्टूबर से मंडियों को बन्द करने का निर्णय लिया है। गुरुवार को अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के जिला प्रधान जगमाल सिंह ने बताया कि मंडियों मे धान के 20 लाख बैग पड़े हुए हैं, जिनकी अभी तक खरीद नही हुई। जो खरीद हुई भी है उसका उठान नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक सभी मंडियों मे पड़ी धान की खरीद नहीं होती और उठान नहीं होता तब तक मंडियां बन्द रहेगी। मंडी मे पड़ी धान का फैलाई और सुखाई का कार्य भी नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सारे जिले की मंडियों का यह फैसला सामूहिक रूप से लिया गया है।

(Udaipur Kiran) / अवतार सिंह चुग

Most Popular

To Top