
यमुनानगर, 29 जनवरी (Udaipur Kiran) । मानी गई मांगों के लागू न होने पर सेवानिवृत कर्मचारी संघ ने बुधवार को नगर निगम के बाहर धरना दिया। कर्मियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया।
कर्मचारी संघ के प्रधान राजेंद्र कुमार ने बताया कि सेवानिवृत कर्मियों की मांगों को लेकर वर्ष 2023 में निगम के ज्वाइंट कमिश्नर धीरज कुमार से बात हुई थी। उनकी ओर से कर्मियों की मांग काे माने जाने का आश्वासन दिया गया था। उनकी ग्रेच्युटी के भुगतान को लेकर चर्चा हुई थी। सातवें पे कमीशन के अनुसार उनको एरियर का भुगतान किया जाए। पेंशन हर माह की एक तारीख को दी जाए। पेंशन समय से लगे। इसको लेकर कर्मियों की संख्या बढ़ाई जाए। उनकी इन मांगों को लिखित में माना गया था। वर्तमान निगम अधिकारी उनकी मांगों को लागू नहीं कर रहे हैं। इसके विरोध में अनिश्चितकालीन धरना निगम के बाहर शुरू किया गया।
(Udaipur Kiran) / अवतार सिंह चुग
