
यमुनानगर, 14 जनवरी (Udaipur Kiran) । भाजपा जिला कार्यालय में मंगलवार काे जिला कोर कमेटी की एक हुई। जिसमें भाजपा संगठन को आगे बढ़ाने को लेकर विचार विमर्श किया गया, जिसमें जिला प्रभारी अधिवक्ता वेदपाल व कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा जिला यमुनानगर संगठन की कोर कमेटी की बैठक का आयोजन मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय यमुना कमल जगाधरी में किया गया। उन्होंने बताया कि भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में जिला यमुनानगर के संगठन को और कैसे मजबूत किया जाए व कैसे आगे बढ़ाया जाए इन विषयों पर सभी सदस्यों ने बैठकर विचार विमर्श किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में भाजपा के प्राथमिक सदस्यता व सक्रिय सदस्य अभियान पर भी चर्चा की गई व भाजपा के जिला यमुनानगर के संगठनात्मक चुनाव को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। जिला यमुनानगर में भाजपा संगठन की नीतियों व हरियाणा भाजपा सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार को लेकर भी आगे की रूपरेखा बनाई गई।
भाजपा जिला प्रभारी अधिवक्ता वेदपाल ने कहा कि जिला यमुनानगर में भाजपा संगठन मजबूती के साथ कार्य कर रहा है व जिले में भाजपा सदस्यता का आंकड़ा भी अच्छे स्तर को पार कर रहा है। कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सभी वर्गों को साथ लेकर हरियाणा को और आगे ले जाने का काम किया जाएगा। प्रदेश सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए कृतसंकल्प है। पूर्व कृषि मंत्री कंवरपाल व विधायक घनश्याम दास अरोड़ा सहित सभी वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों ने भाजपा संगठन के विषय पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
(Udaipur Kiran) / अवतार सिंह चुग
