Haryana

यमुनानगर : कांग्रेस ने किया यमुनानगर से सौतेला व्यवहार:अरोड़ा

भाजपा प्रत्याशी घनश्याम दास अरोड़ा

–भाजपा प्रत्याशी घनश्याम दास अरोड़ा ने शहरी व ग्रामीण इलाकों में चलाया डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान

यमुनानगर, 25 सितंबर (Udaipur Kiran) । यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी घनश्याम दास अरोड़ा ने रानी लक्ष्मीबाई पार्क, तिलक नगर, शहजादपुर, दयालगढ़, बूड़िया, गीता भवन से न्यू मार्केट तक, रटौली, मैन बाजार कैंप, राजा राम गली, विष्णु नगर, राम पार्क, तीर्थ नगर, रूप नगर व अन्य स्थानों पर डोर टू डोर व जनसंपर्क अभियान चलाया। कई स्थानों पर जनसभाएं भी आयोजित की गई।

बुधवार को इस दौरान लोगों ने विधायक अरोड़ा का जोरदार स्वागत किया। जनसंपर्क के दौरान शहरवासियों से भाजपा प्रत्याशी घनश्याम दास अरोड़ा को अपना समर्थन व सहयोग देने की बात कही। भाजपा प्रत्याशी घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि पिछले 10 साल में यमुनानगर हल्के में रिकॉर्ड तोड़ विकास हुआ है। इससे पूर्व भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में रही कांग्रेस सरकार ने यमुनानगर के साथ सौतेला व्यवहार किया। कांग्रेस सरकार में दस साल तक अनदेखी के चलते यमुनानगर की स्थिति बदहाल हो गई थी। लेकिन 2014 में भाजपा की सरकार आने के बाद यमुनानगर की अनदेखी नहीं हुई। भाजपा सरकार ने यहां पर जमकर विकास करवाया है। आज यमुनानगर में मॉडल रेलवे स्टेशन बना है। करोड़ों रूपये की लागत से 200 बेड का आधुनिक नागरिक अस्पताल बना है।

यमुनानगर से नेशनल हाईवे 344 निकल रहा है। सुंदर व मजबूत सड़कों व नेशनल हाईवे बनने से लोगों की राह सुगुम हुई है। हर गांव तक सड़क पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि दस साल पहले जिन कॉलोनियों व गांवों के रास्ते व गलियां कीचड़युक्त थी, आज उनकी दशा बदल चुकी है। कई-कई घंटे बिजली को तरसने वाले जिलेवासियों को अब 24 घंटे बिजली मिल रही है। बाड़ी माजरा व बूड़िया में पुल का निर्माण किया गया है। पांजूपुर में जल्द ही मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार होगा। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर जनहित में अनेकों परियोजनाएं बनाई जाएगी।

(Udaipur Kiran) / अवतार सिंह चुग

Most Popular

To Top