Haryana

यमुनानगर: मुख्यमंत्री उड़न दस्ते की टीम ने दमकल कार्यालय का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री उड़न दस्ते की टीम दमकल विभाग में

यमुनानगर, 15 मई (Udaipur Kiran) । यमुनानगर में मुख्यमंत्री उड़न दस्ते की टीम द्वारा जिला दमकल विभाग कार्यालय का निरीक्षण किया गया। यहां पर कर्मचारियों, दमकल वाहनों और तेल की खपत के बारे में जानकारी हासिल की।

गुरुवार को दमकल विभाग अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री उड़न दस्ते के द्वारा आज यह निरीक्षण किया गया। इस दौरान कर्मचारियों के हाजिरी रजिस्टर और दमकल वाहनों की जांच की गई और कर्मचारियों के बारे में जानकरी हासिल की गई।

उन्होंने बताया कि उनके विभाग में यहां पर 39 दमकल वाहन हैं और 82 कर्मी है। यह जानकरी उनको उपलबध करवायी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि जितनी भी आग लगने की घटनाएं होती हैं उसमें 75 प्रतिशत इंसानी गलती से होती हैं, जिसे टाला जा सकता है, यह लापरवाही होती है। उनको कहा कि आजकल गर्मियों के मौसम में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती है। इसलिए विभाग को अलर्ट रखा गया है ताकि कहीं भी जरूरत पड़े तो दमकल वाहन तुरंत पहुंच जाए। इसीलिए यमुनानगर के विभिन्न खंडों में भी वाहनों को खड़े रखने की व्यवस्था की गई हैं।

(Udaipur Kiran) / अवतार सिंह चुग

Most Popular

To Top