Haryana

यमुनानगर: भाजपा ने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया : कंवर पाल

प्रचार के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवर पाल

यमुनागर, 27 फरवरी (Udaipur Kiran) । हरियाणा के पूर्व शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने यमुनानगर-जगाधरी नगर निगम चुनावों के लिए महापौर प्रत्याशी व सभी 21 वार्डो से पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में कई वार्डों में जाकर प्रचार किया और भाजपा के पक्ष में वोट की अपील की।

गुरुवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं का हमेशा ही मान सम्मान किया है। भाजपा ने महिलाओं को पार्टी व चुनावों में आरक्षण देकर आगे बढ़ाने का कार्य किया है। नगर निगम की महापौर बनने के पश्चात सुमन बहमनी के नेतृत्व में यमुनानगर-जगाधरी नगर निगम विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

भाजपा की महापौर प्रत्याशी सुमन बहमनी ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में किए गए सारे वादों को वह महापौर बनते ही प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेगी। पार्टी का प्रचार अभियान इस समय पूरे निगम क्षेत्र में पूरे जोर-जोर से चल रहा है, विरोधी कहीं भी दिखाई नहीं दे रहे हैं, चारों तरफ भाजपा ही भाजपा का प्रचार दिखाई दे रहा है।

विधायक घनश्याम दास अरोड़ा व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने संयुक्त रूप से कहा कि यमुनानगर व जगाधरी शहर की जनता सोच विचार कर अपने वोट का राष्ट्रीय हित में भाजपा की तिहरे इंजन की सरकार बनाने में इस्तेमाल करें।

(Udaipur Kiran) / अवतार सिंह चुग

Most Popular

To Top