RAJASTHAN

1051 कन्याओं का पूजन, नौ देवियों की सजीव झांकी और छप्पन भोग भी लगाया

1051 कन्याओं का पूजन, नौ देवियों की सजीव झांकी और छप्पन भोग भी लगाया

बीकानेर, 7 अप्रैल (Udaipur Kiran) । श्री लक्ष्मीनाथ नवयुवक मंडल एवम मां सती माता भक्त मंडल द्वारा भांडाशाह जैन मंदिर में 1051 कन्याओं का पूजन किया गया।

लक्ष्मी माता उद्योग मंडल के अध्यक्ष राजेश छंगाणी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में पंडित पुखराज भादाणी ओर 11 वेदपाठी ब्राह्मणाें दुवारा मां दुर्गा का पंचामृत अभिषेक के साथ दुर्गा सप्तशती पाठ सहित पूजन करवाया गया। पूजन कार्यक्रम में अनेक जोड़ों ने पुजन करवाया। वही पंडित राजेंद्र किराडू, दिलीप जोशी, राजेश चुरा, पंडित जुगल किशोर जीओझा, ललित छंगाणी, विधायक जेठानंद व्यास, उद्योगपति रमेश अग्रवाल सहित अनेक समाजसेवी, राजनेता सहित अनेक गणमान्य लोग पहुंचे। वही कार्यक्रम में नौ देवियों की सजीव झांकी और छप्पन भोग भी लगाया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला मंडल द्वारा माताजी एवं गणगौर गीतों का गायन किया गया।

भजन गायक सुनील तंवर ने माता रानी के भजनों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। आयोजित कार्यक्रम के अध्यक्ष भैरू रतन ने बताया कि दोनों ही संस्था के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कन्या पूजन के साथ-साथ माता-पिता का भी पूजन किया गया। माता रानी के पूरी सब्जी का भोग लगाया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / राजीव

Most Popular

To Top