Jharkhand

जानकी नवमी पर 51 कुमारी कन्याओं का पूजन

जानकी नवमी पर आयाेजित कार्यक्रम की फोटो

रांची, 6 मई (Udaipur Kiran) ।

अंतर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद के तत्वावधान में मां जानकी के प्राकाट्य दिवस के अवसर पर रांची के कोकर क्षेत्र के वार्ड छह के पार्षद कार्यालय में मां जानकी पूजनोत्सव का आयोजन किया गया। मंगलवार को हुए कार्यक्रम का आयोजन मिथिला समाज और कोकर के स्थानीय लोगों के सहयोग से किया गया।

वहीं झारखंड में प्रवासी मैथिल और स्थानीय लोगों के सहयोग से यह पहला अवसर था जब किसी मैथिली संस्था की ओर से मूर्ति पूजन का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सबसे पहले प्र‍तीमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसके बाद पूजन का आयोजन आचार्य पंडित उमा शंकर झा और यजमान किरण पाठक की ओर से वैदिक विधि से किया गया।

पूजा के बाद प्रसाद स्वरुप खीर, पचमेर और फल का भोग माता भारतेश्वरी को लगाया गया।

पूजा के बाद मां भगवती स्वरूपा कुमारी कन्याओं का पूजन और उनको भोजन कराया गया।

इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। शाम में सांस्कृतिक आयोजन किया। इसमें रांची के स्थानीय कलाकार रूपा चौधरी और निभा झा ने मैथिली सोहर गीत सहित अन्य पारंपरिक गीतों से लोगों को झूमाया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में वार्ड छह के पूर्व पार्षद प्रतिनिधि आनंद खलखो, सरोज झा, मनोज सिंह, किरण पाठक, रीना मिश्रा, कुमुद झा, निर्मला झा, आशा झा, दीपा झा सहित अन्य का योगदान रहा।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Most Popular

To Top