Bihar

भाजपा का सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला 05 सितंबर को

भाजपाई

कटिहार, 03 सितंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी जिला स्तरीय सदस्यता अभियान को लेकर आगामी 05 सितंबर को सुबह 10:30 बजे जिला भाजपा कार्यालय में संयुक्त मोर्चा कार्यशाला आयोजित करेगी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व विधायक कृष्ण कुमार ऋषि एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी शामिल होंगे।

कार्यशाला को लेकर मंगलवार को विधान परिषद सदस्य अशोक अग्रवाल के मिरचाईबाड़ी स्थित आवास पर जिला अध्यक्ष मनोज राय की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में कटिहार भाजपा के सभी मंच मोर्चा के अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि संयुक्त मोर्चा कार्यशाला में भाजपा के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सभी 29 मंडल के अध्यक्ष के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जिला स्तरीय सदस्यता अभियान के शुभारंभ के अवसर पर सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।

इस अवसर पर में महापौर उषा देवी अग्रवाल, भाजपा जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, वीरेंद्र यादव, सौरभ कुमार मालाकार, सदस्यता अभियान की टोली मुकेश पासवान, गोविंद अधिकारी, शोभा जयसवाल, संजय झा, महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना झा, युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव पासवान, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा सीमा झा, अति पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश मंत्री अमन निषाद, रिंकू यादव, सोनू सिंह सहित कई नेता मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / विनोद सिंह

Most Popular

To Top