Uttar Pradesh

भाजयुमो वाराणसी महानगर के कार्यकर्ताओं ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

ममता बनर्जी का पुतला फूंकते भाजपा कार्यकर्ता

—कबीर चौरा से जुलुस की शक्ल में मैदागिन पहुंचे,नारेबाजी

वाराणसी,17 अप्रैल (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) वाराणसी महानगर के कार्यकर्ताओं ने गुरूवार सांय नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर मैदागिन स्थित कांग्रेस कार्यालय के सामने राहुल गांधी का प्रतीक रूप से पुतला फूंका और नारेबाजी की।

भाजयुमो महानगर के अध्यक्ष रजत जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता कबीरचौरा से मैदागिन तक पदयात्रा कर लोगों को नेशनल हेराल्ड घोटाले के बारे में भी बताते रहे।

रजत जायसवाल ने इस दौरान कहा कि कांग्रेस पार्टी इस देश को अपनी जागीर समझती है। सांसद राहुल गांधी एवं सोनिया गांधी देश की संपति को अपनी निजी सम्पति मानते है। नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी एवं सोनिया गांधी दोनों कोर्ट में तलब किए जा चुके हैं। अब आमजनता को इनकी काली करतूतों का पता चलना चाहिए। महानगर कोषाध्यक्ष सुयश अग्रवाल ने कहा कि राहुल गांधी मुंगेरी लाल के हसीन सपने की तरह प्रधानमंत्री बनने के सपने देख रहे है। देश के सामने कांग्रेस की पीढ़ियों से चली आ रहीं मनमानी और घोटाले सामने आने चाहिए, आज का विरोध प्रदर्शन उनको आईना दिखाने के लिए किया गया। पुतला दहन में संतोष सैनी, ओम तिवारी, अवनीश श्रीवास्तव, आर्यन पंड्या, मिलन केशरी, सुशील सेठ, अभिषेक, हिमांशु, किशन सेठ, श्रीजीत सिंह, युग तिवारी, साहिल सोनकर आदि शामिल रहे। उधर,पांडेयपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का प्रतीक रूप से पुतला फूंक कर आक्रोश जताया।

—————

(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी

Most Popular

To Top