
उत्तरकाशी, 11 अप्रैल (Udaipur Kiran) रू भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद गृह नगर चिन्यालीसौड़ पहुंचे रामसुंदर नौटियाल का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।इस मौके पर भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राम सुंदर नौटियाल ने कहा कि गंगा भागीरथी के तट पर बसे गांवों का विकास उनकी प्राथमिकता है और जल्द ही महायोजना का कार्य पूरा कर विकास के नए आयाम अध्याय जोड़े जाएंगे।
उन्हाेंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी भागीरथी नदी के तटाें पर बसे गांवाें के विकास काे लेकर गंभीर हैं। शुक्रवार सुबह 11 बजे चिन्यालीसौड़ के प्रवेशद्वार पीपलमंडी पहुंचे रामसुंदर नौटियाल के स्वागत में यमुनोत्री विधानसभा के अलग-अलग हिस्सों से आए भाजपा कार्यकर्ताओं समेत चिन्यालीसौड़ और निकटवर्ती ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या स्थानीय निवासी पहुंचे थे। पीपलमंडी पहुंचने पर लोगों ने रामसुंदर नौटियाल का फूल मालाओं से स्वागत किया।
उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें कंधे पर उठाकर पीपलमंडी से चिन्यालीसौड़ बाजार तक रैली निकाली। इसके बाद चिन्यालीसौड़ बाजार में आयोजित स्वागत समारोह कार्यक्रम में यमुनोत्री विधानसभा के भाजपा नेताओं ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामसुंदर नौटियाल को सरकार में दायित्व देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का आभार जताया। वहीं, स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए रामसुंदर नौटियाल ने कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों का आभार जताते हुए कहा कि भाजपा में पिछले चार दशकों से एक साधारण कार्यकर्ता की तरह पार्टी की तरफ से मिली हर जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पूरा किया और पार्टी ने भी समय समय पर मुझे मेरे समर्पण और निष्ठा का सम्मान भी दिया है।
नौटियाल ने कहा कि भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण जैसे महत्वपूर्ण उपक्रम की जिम्मेदारी मुझे देने के लिए मैं राज्य सरकार का विशेष आभारी हूं। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष चिन्यालीसौड़ मनोज कोहली, मंडल अध्यक्ष नगर मनीष कुकरेती, मंडल अध्यक्ष ग्रामीण लक्ष्णम चौहान, ब्रह्मखाल मंडल अध्यक्ष आलेंद्र भंडारी, कालिंदी मंडल अध्यक्ष प्रवीण असवाल, डुंडा प्रमुख प्रशासक शैलेंद्र कोहली, भाजयुमो प्रदेश मीडिया प्रभारी गिरीश भट्ट, कुलानंद नौटियाल, नत्थी लाल बंगवाल, सुभाष नौटियाल, शीशपाल रमोला, पूर्व प्रमुख रजनी कोटवाल, दक्ष नौटियाल समेत अन्य मौजूद रहे।
(Udaipur Kiran) / चिरंजीव सेमवाल
