Jharkhand

हूल दिवस को लेकर लोगों को जागरूक करें कार्यकर्ता : सुदेश

आजसू की बैठक में सुदेश सहित अन्‍य

रांची, 14 जून (Udaipur Kiran) । आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो 22 जून को आयोजित बलिदान दिवस को लेकर अपने बुकरू स्थित आवास में कांके विधानसभा और ओरमांझी में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

मौके पर सुदेश ने कहा कि आगामी 22 जून को रांची में आयोजित बलिदान दिवस ऐतिहासिक होगा। उन्होंने कहा कि शहीदों के बलिदान और आंदोलनकारियों के संघर्ष की बदौलत झारखंड बना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता प्रत्येक पंचायत और ग्राम का दौरा कर लोगों को जागरूक करें। वर्तमान हालात में राज्य की राजनीतिक दिशा ठीक नहीं हैं। राज्य में भ्रष्टाचार और लूट का बाजार गर्म है। जनसमस्याओं का समाधान करने में पदाधिकारियों की रुचि नहीं दिखती। युवाओं को रोजगार का सपना दिखाकर हेमंत सरकार सो गई है। ऐसे माहौल में आजसू पार्टी सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाएगी।

बैठक को मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, प्रवीण प्रभाकर, संजय मेहता ने भी संबोधित किया।

मौके पर हकीम अंसारी, लाल अमन शाहदेव, रामजीत गंझू, पार्वती देवी, सत्यनारायण मुंडा, नागेश्वर महतो, रूपलाल महतो, संजीव महतो, अभिषेक राज हेरेंज, मीना देवी, सूरज मिश्र सहित अन्यी उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Most Popular

To Top