Uttar Pradesh

मिशन  2027 के लिए कमर कस लें कार्यकर्ता – मीना चौबे

भाजपा कार्य कर्ता
संबोधित करती हुई मीना चौबे

सुल्तानपुर, 8 मई (Udaipur Kiran) ।

भाजपा की जिला प्रभारी व प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने पार्टी जिला कार्यालय पर गुरुवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित जिला पदाधिकारी, मण्डल प्रभारी व मण्डल अध्यक्षों की संयुक्त बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहा कि हर जिम्मेदार कार्यकर्ता को संगठन की अपेक्षाओं पर खड़ा उतरना होगा।उन्होंने सक्रिय व सशक्त मण्डल गठन को लेकर टिप्स दिए।कहा मण्डल को सर्वस्पर्शी व सर्वव्यापी बनाना है।यह भी कहा 2027 विधानसभा व त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए कार्यकर्ता कमर कस लें।उन्होंने मण्डल स्तर पर उत्कृष्ट संगठन विस्तार की बात कही।

नगर के भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के नाते संबोधित किया। उन्होंने

कहा कि मण्डल स्तर पर 15 पदाधिकारी व 61 सदस्यीय कार्यकारिणी गठित होनी है।15 सदस्यीय पदाधिकारी टीम में 6 उपाध्यक्ष,2 महामंत्री ,6 मंत्री व 1 कोषाध्यक्ष होगा।8 पदों पर महिला, पिछड़ा वर्ग व एससी पदाधिकारी होंगे।जिला प्रवासी व पूर्व जिलाध्यक्ष मछली शहर राम विलास ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि मण्डल स्तर पर 40 प्रतिशत नये पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त होंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हम पार्टी कार्यकर्ताओं के दम पर आगामी हर चुनाव में जीत का परचम लहराएंगे। मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि मण्डल स्तर पर मीडिया, आईटी व सोशल मीडिया प्रभारी भी नियुक्त किए जाएंगे।संचालन जिला महामंत्री संदीप सिंह ने किया।बैठक में पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य व जिला महामंत्री घनश्याम चौहान, योगेंद्र प्रताप सिंह,मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी, विजय त्रिपाठी,धर्मेन्द्र कुमार, सुनील वर्मा,प्रदीप शुक्ला,विवेक सिंह विपिन, बबिता तिवारी,रवीन्द्र त्रिपाठी, राजित राम,नरेंद्र सिंह,जगदीश चौरसिया,आशीष सिंह रानू, विनोद पाण्डेय, अखिलेश जायसवाल,बृजेश वर्मा,गोविन्द तिवारी टाडा,मोहित सिंह,रीना जायसवाल,राम अभिलाष सिंह, रामजतन यादव, संतोष सिंह, प्रदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / दयाशंकर गुप्ता

Most Popular

To Top