Uttar Pradesh

विन्ध्यवासिनी मंदिर परिक्रमा पथ पर भित्तिचित्रों का कार्य शुरू

विन्ध्यवासिनी मंदिर के परिक्रमा पथ पर भित्तिचित्र लगाते कारिगर।

– श्रद्धालुओं को मिलेगा आध्यात्मिक और ऐतिहासिक अनुभव

मीरजापुर, 7 मई (Udaipur Kiran) ।विन्ध्यवासिनी मंदिर के परिक्रमा पथ पर भित्तिचित्र लगाने का कार्य आरंभ हो गया है। गुजरात से आए कुशल कारीगर इन भित्तिचित्रों को परिक्रमा पथ की दीवारों पर स्थापित कर रहे हैं।

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने पूर्व में जानकारी दी थी कि परिक्रमा पथ सहित प्रवेश मार्गों पर कुल 30 भित्तिचित्र लगाए जाएंगे। ये चित्र तांबे की परत से बनाए जा रहे हैं, जो न केवल कलात्मक दृष्टि से आकर्षक हैं, बल्कि मंदिर क्षेत्र की गरिमा को भी बढ़ाएंगे।

इन भित्तिचित्रों में नौ देवियों के चित्रों के साथ-साथ मीरजापुर के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहलुओं को भी दर्शाया जाएगा। इससे मां विन्ध्यवासिनी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को न केवल आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त होगी, बल्कि इस क्षेत्र की भौगोलिक और ऐतिहासिक जानकारी भी मिलेगी।

(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा

Most Popular

To Top