मंडी, 24 मई (Udaipur Kiran) । वर्षों से नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों का ठेका लेकर काम न करने वाले ठेकेदारों को नगर निगम सबक सिखाने के मूड में है। महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा की अध्यक्षता में नगर निगम की साधारण बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें नगर हित में कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
पूर्व में चल रहे विकास कार्यों पर चर्चा हुई, कई ठेकेदार पिछले कई वर्षों से कार्य लेने के बाद कार्य नहीं कर रहे है। उनके कार्य रद्द किए जाएंगें। सरदार पटेल युनिवर्सिटी के प्रशिक्षुओं द्वारा बैठक में बताया गया कि उन्होंने एक ऐसा संयत्र बनाया है कि जिसे जल स्रोतों में लगाने से पानी की गुणवता और उसकी कमियों का पता लगाया जा सकता है। ट्रायल बेस पर एस.पी.यू के छात्र दो संयत्र लगाएंगें। निगम अपने ही किसी कर्मचारी को जो योग्य होगा उसे लोक संपर्क एवं मध्यस्ता अधिकारी नियुक्त किया जाएगा, ताकि जनता से व अन्य विभागों से सीधा संपर्क बना रहे।
उन्होंने बताया कि ग्रांट में लगभग एक करोड़ तेरह लाख रुपए के कार्य सभी वार्डो में नियमानुसार करवाए जाएंगें। नगर निगम मंडी अष्टमी मेला, मांडव्य उत्सव, पंतग उत्सव इत्यादि उत्सव मनाती है। इस कार्य में सभी संस्थाओं का सहयोग मिलता है। इसके लिए सांस्कृतिक कमेटी बनाने के लिए 28 मई 2025 को 11.30 बजे बैठक का आयोजन निगम में होगा। जिसमें सभी संस्थाओं व आमजनमानस सादर आमंत्रित है। ताकि इन त्योहारों को सुचारु रुप से मनाया जा सके। नई स्ट्रीट लाईटें भी खरीदी जाएगी। टाउन हाल की लाईब्रेरी अच्छी चल रही है, उसकी क्षमता बढ़ाई जाएगी। जवाहर नगर में 25 बच्चों को बैठने की क्षमता वाली लाईब्रेरी शीघ्र जनसमर्पित की जाएगी। खतरनाक पेड़ों को काटने के लिए निगम के पास कोई बजट नहीं है। इस बारे में उपायुक्त महोदय से आग्रह किया गया कि आपदा प्रबंधन बजट से धन राशि जारी की जाए, ताकि जान माल के नुक्सान से बचा जा सकें।
—————
(Udaipur Kiran) / मुरारी शर्मा
