Uttrakhand

आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगी महिला नीति: रेखा आर्या

महिला कल्याण मंत्री रेखा आर्या बुधवार को विधानसभा में महिला निति पर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करती।

देहरादून, 16 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । राज्य की महिला कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि महिला नीति हमारी बहन बेटियों का ना केवल आर्थिक सशक्तीकरण सुनिश्चित करेगी बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने का भी मार्ग प्रशस्त करेगी।

मंत्री रेखा आर्या बुधवार को विधानसभा में महिला सशक्तिकरण और बाल विकास विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की। इस बैठक

में प्रस्तावित ‘महिला नीति’ पर चर्चा की। इस दौरान बैठक में विभागीय अधिकारियों की ओर से मंत्री के समक्ष राज्य महिला नीति 2024 के ड्राफ्ट को रखा। मंत्री ने विभिन्न विषयों पर अधिकारियों को ज़रूरी सुझाव दिए।

बैठक के बाद मंत्री रेखा आर्या ने पत्रकारों से बातचीत में कहा​ कि चाइल्ड ऐबयूज, पॉर्नोग्राफी, डीपफेक वीडियो और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से उत्पन्न होने वाली गंभीर समस्याओं के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य, ड्रग एडिक्शन और देह व्यापार में धकेल दी गई माहिलाओं के पुनर्वास जैसे विषयों को भी इस नीति में जगह दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर किसी महिला के साथ इन विषयों से जुड़ी समस्या सामने आती है तो उसे नीतिगत मदद की जा सके। मंत्री के बताया कि आज की चर्चा में एकल महिलाओं, दिव्यांग और विक्षिप्त महिलाओं के साथ-साथ सीमान्त क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं और जनजातीय समुदायों में रहने वाली महिलाओं के समग्र उत्थान पर भी विमर्श किया गया। हमारा लक्ष्य है कि हम इस नीति को जल्द से जल्द प्रदेश में लेकर आएं ताकि हमारी महिलाएं इससे लाभान्वित हो सकें।

बैठक में महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, सचिव महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास चन्द्रेश यादव, निदेशक महिला कल्याण एवं बाल विकास प्रशांत आर्य, सचिव महिला सीपीओ मोहित चौधरी, डीसीपीओ अंजना गुप्ता, आरती बलौदी, मनोज पंत समेत महिला कल्याण एवं बाल विकास के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार

Most Popular

To Top