Uttrakhand

महिला उद्यमिता परिषद की अध्यक्ष रेनू का स्वागत

महिला उद्यमिता परिषद की अध्यक्ष रेनू अधिकारी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

हल्द्वानी, 8 अप्रैल (Udaipur Kiran) । उत्तराखंड महिला उद्यमिता परिषद की अध्यक्ष बनने के बाद आज पहली बार हल्द्वानी पहुंचीं भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री रेनू अधिकारी का कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों, फूलमालाओं और गर्मजोशी के साथ आयोजित स्वागत समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ शहर के व्यापारी और कई गणमान्य नागरिकों ने भी भाग लिया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष महेंद्र अधिकारी, मेयर गजराज बिष्ट और कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, सचिन शाह,काठगोदाम मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

मीडिया से बातचीत में रेनू अधिकारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, संगठन महामंत्री अजय कुमार और सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पहाड़ से लेकर मैदान तक महिलाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ते हुए उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाना उनका प्राथमिक उद्देश्य रहेगा। इस मौके पर महेंद्र अधिकारी ने कहा कि सभी वरिष्ठ जनों को साथ लेकर समाज के हर वर्ग के लिए मिलकर काम किया जाएगा।

(Udaipur Kiran) / अनुपम गुप्ता

Most Popular

To Top