Assam

महिला दिवस समारोह का होगा आयोजन, आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर

भाजपा।

गुवाहाटी, 05 मार्च (Udaipur Kiran) । राज्य की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर देते हुए आगामी 8 मार्च को भाजपा के राज्य महिला मोर्चा की ओर से महिला दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा।

राज्य महिला मोर्चा की अध्यक्ष स्वप्ना बनिया ने एक जारी बयान में बताया कि इस वर्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से महिला दिवस को महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को केंद्र में रखकर मनाया जाएगा। साथ ही, केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से न केवल स्वयं सशक्त बनने, बल्कि अन्य महिलाओं को भी रोजगार प्रदान करने वाली उद्यमियों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

गुवाहाटी के कर भवन में आयोजित इस दिनभर चलने वाले समारोह में पद्मश्री पार्वती बरुवा, खिलाड़ी यमुना बोड़ो, गायिका धनदा पाठक, पैरा एथलीट जूरी डेका, शिक्षाविद् मंजू पेंड, एएम टेलीविजन की समूह अध्यक्ष अक्षता नारायण, प्रवक्ता उमा सैकिया और उद्यमी महिला अनामिका दलै सैकिया सहित सैकड़ों विशिष्ट अतिथि शामिल होंगी।

उल्लेखनीय है कि भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में इसी दिन सभी जिलों और मंडलों में स्थानीय उद्यमी और जागरूक महिलाओं की भागीदारी के साथ महिला दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा।

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Most Popular

To Top