HimachalPradesh

स्वच्छ भारत अभियान के तहत महिलाओं ने छेड़ा सफाई अभियान

नाहन, 25 सितंबर (Udaipur Kiran) । स्वच्छ भारत अभियान के तहत देश भर में अनेक कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। इसी के तहत सिरमौर जिला के रेणुकाजी के अँधेरी क्षेत्र की महिलाओं ने अपने गांव में सफाई अभियान चलाया। जिसमें गांव की दर्जनों महिलाओं ने भाग लिया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ग्रुप अधेरी महिलाओं ने अपने गांव में सफाई अभियान चलाया। जहां उन्होंने गांव में गलियों आदि में सफाई की वहीं स्कूली बच्चों को भी स्वछता बारे जागरूक किया।

समूह की अनुराधा ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वछता अभियान चलाया जा रहा है जोकि 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान उनका समूह सफाई अभियान के साथ साथ स्कूली बच्चों को भी स्वछता बारे जागरूक करेगा।

उल्लेखनीय है कि समूह के महिलाओं ने हर रविवार को गांव में स्वछता अभियान चलाने का भी फैसला किया है।

—————

(Udaipur Kiran) / जितेंद्र ठाकुर

Most Popular

To Top