Assam

पर्वतझोरा में महिला तस्कर रैकेट का भंडाफोड़, दो नाबालिग काे कराया मुक्त

कोकराझाड़ (असम), 24 मई (Udaipur Kiran) । पर्वतझोरा में सक्रिय एक खतरनाक महिला तस्कर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। गिरोह के चंगुल से दो नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया है।

परिवार की शिकायत के आधार पर काजीगांव पुलिस ने पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी से दोनों लड़कियों को बरामद किया। साथ ही एक महिला तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार महिला तस्कर की पहचान साहार अली के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बाहरी राज्य में नौकरी दिलाने का झांसा देकर इन लड़कियों को तस्करी के जाल में फंसाया गया था।

गुप्त सूचना के आधार पर जब पुलिस ने कार्रवाई की, उस वक्त गिरोह लड़कियों को वेश्यावृत्ति के लिए बेचने की तैयारी कर रहा था। पुलिस की सतर्कता से यह सौदा टल गया और लड़कियों की जान बच गई। काजीगांव पुलिस गिरफ्तार महिला तस्कर से गहन पूछताछ कर रही है।

————–

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Most Popular

To Top