Bihar

महिला पुलिस पदाधिकारियों ने हिंसा के खिलाफ चलाया अभियान

महिला पुलिस पदाधिकारियों ने हिंसा के खिलाफ चलाया अभियान

किशनगंज,24जुलाई (Udaipur Kiran) । जिले के ठाकुरगंज आदर्श थाना के थानाध्यक्ष सह डीएसपी अदिति सिन्हा ने महिला हिंसा और प्रताड़ना को रोकने के लिए बुधवार को अभियान चलाया है। गौर करे कि बिहार पुलिस महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सख्त है। इसको लेकर राज्य के सभी थानों में महिलाओं से संबंधित शिकायत दर्ज होने के साथ त्वरित कार्रवाई की जाती है। यहां महिलाओं के शिकायत पर सात दिनों के अंदर निष्पादन किया जाएगा। इसके तहत ठाकुरगंज थाना के महिला पुलिस पदाधिकारियों ने शहर के स्कूलों में बच्चों और महिला शिक्षिका के साथ संगोष्ठी आयोजित कर महिला हेल्प डेस्क के कार्यों की जानकारी देते हुए जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस मौके पर महिला पुलिस पदाधिकारी सुनीता कुमारी, मेघा कुमारी, पूजा कुमारी संग अन्य ने कहा कि वह बिना संकोच किए और निर्भीक होकर महिला हेल्प डेस्क में अपनी समस्या बताएं। उन्होंने इस दौरान सभी बच्चे, शिक्षिकाओं और ग्रामीणों से कहा कि अगर कही भी कुछ गलत होता है, तो इसे सहन नहीं करें। बल्कि इसका विरोध करें। महिला पुलिस पदाधिकारियों ने आगे महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 के बारे में समझाया और अपना सीयूजी नंबर भी वितरित किया। वहीं, इस दौरान सभी छात्राओं ने पुलिस पदाधिकारी के सम्मान में उन्हें टोकन ऑफ लव देकर सम्मानित किया हैं।

(Udaipur Kiran) / धर्मेन्द्र सिंह / चंदा कुमारी

Most Popular

To Top