HimachalPradesh

धर्मशाला में महिला पुलिस कांस्टेबल भर्ती सोमवार से

एसएसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री।

धर्मशाला, 02 मार्च (Udaipur Kiran) । कांगड़ा जिला में पुरुष कॉन्स्टेबल भर्ती प्रक्रिया के बाद अब सोमवार से महिला आरक्षी पदों के लिए महिला उम्मीदवार मैदान में दमखम दिखाने के लिए पहुंचेगी। पुलिस कांस्टेबल भर्ती में महिला वर्ग के लिए तीन मार्च से छह मार्च तक ग्राउंड टेस्ट का आयोजन होगा। इसके लिए जिला कांगड़ा की आठ हज़ार 207 महिलाएं शामिल हैं। तीन से पांच मार्च तक रोजाना 2052 महिला वर्ग को मैदान में बाजी मारने के लिए पसीना बहाना होगा। इसके साथ ही छह मार्च को 2051 महिला मैदान पर बाधाओं को पार करने के लिए आपस में प्रतिस्पर्धा करेंगी।

गौर हो कि हिमाचल प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल (पुरुष एवं महिला) के 1088 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है।

उधर, एसएसपी कांगड़ा शालिनी अग्रिहोत्री ने बताया कि निर्धारित शैडयूल के तहत तीन मार्च से पांच मार्च तक महिला पदों के लिए भर्ती का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुरुषों की स्थगित भर्ती प्रक्रिया सात से 11 मार्च तक करवाई जाएगी।

(Udaipur Kiran) / सतिंदर धलारिया

Most Popular

To Top