Jharkhand

पायल होटल में हुई जमकर मारपीट, महिला हुई घायल

घायल महिला

देवर, भतीजे उसके दोस्तो पर लगाया गया आरोप

रामगढ़, 16 मार्च (Udaipur Kiran) । रामगढ़ शहर के पायल होटल में होली के दिन जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट की घटना में होटल की मालकिन ममता शरण गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। उनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। उन्होंने अपने देवर, भतीजे और उसके दोस्तों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने पुलिस को बताया कि वह विधवा महिला है। बड़े मुश्किल से होटल का संचालन करती हैं उनके देवरा रविंद्र शरण, भतीजे आदित्य सारण, कुणाल शरण उन लोगों के दोस्त पोचरा निवासी विनोद नायक के द्वारा उनके साथ मारपीट की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि सुनियोजित तरीके से उनके गोतिया लोगों ने होली का दिन चुना। वे लोग जान मारने की नीयत से घर में घुसे और मारपीट की। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।परिजनों पर हुआ जानलेवा हमला, थाने पहुंची महिला

मारपीट की एक दूसरी घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी सोनार मोहल्ला में हुई। सुशीला देवी ने पुलिस को बताया कि उनके देवर राहुल सोनी और भतीजे ऋषभ राज पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया। इस हमले में वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रांची रेफर कर दिया गया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। सुशीला देवी ने सुमित सोनी उर्फ शनि, रोहन सोनी, राहुल सोनी, धीरज गुप्ता और सात अज्ञात लोगों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है।

राशन दुकान में युवक के साथ हुई मारपीट

शहर के नेहरू रोड में भी राशन दुकान में स्वीपर कॉलोनी के लड़कों ने नशे में धुत्त होकर मारपीट की। इस वारदात में घायल विनोद कुमार ने रामगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि क्वार्टर के कुछ लड़के दुकान में पहुंचे और महिलाओं को देखकर अश्लील हरकतें करने लगे‌। जब उसने विरोध किया तो नशे में धुत्त युवकों ने उसकी पिटाई कर दी।

—————

(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश

Most Popular

To Top