Uttar Pradesh

सशस्त्र बलों में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर रहीं महिलाएं : डॉ. अरविंद सिंह  कुशवाहा

महायोगी गोरखनाथ विवि में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत ‘सशस्त्र बलों में महिलाओं की भूमिका’ विषयक व्याख्यान*
महायोगी गोरखनाथ विवि में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत ‘सशस्त्र बलों में महिलाओं की भूमिका’ विषयक व्याख्यान*

गोरखपुर, 8 जनवरी (Udaipur Kiran) । महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत ‘सशस्त्र बलों में महिलाओं की भूमिका’

विषय पर व्याख्यान में मुख्य वक्ता श्री गोरखनाथ मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के प्राचार्य कर्नल (सेवानिवृत्त) डॉ. अरविंद सिंह कुशवाहा ने कहा कि आज के दौर में महिलाएं सशस्त्र बलों में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर रही हैं।

डॉ. कुशवाहा ने कहा कि भारतीय सेना में महिलाओं की भर्ती, भारत सरकार की सकारात्मक पहल रही है। महिलाओं में रचनात्मक सृजन और नवाचार, निर्णय लेने और परिणाम के प्रति समर्पण भाव अर्पण किया है। वर्तमान आंकड़ों में भारतीय थलसेना, वायुसेना और नौसेना में कुल नौ हजार चौरासी महिला कार्मिक सेवारत हैं, जो अपने अदम्य साहस और कर्तव्य निष्ठा से रक्षा क्षेत्र में स्वर्णिम इतिहास लिख रही है। इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. संदीप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में महिलाओं के लिए अनंत स्वर्णिम द्वार खुले हुए हैं। आज, महिलाएं भारतीय सैन्य बलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत हैं और उनकी भूमिका न केवल युद्धक गतिविधियों तक सीमित है, बल्कि वे रणनीतिक निर्णय लेने में भी शामिल हैं।

कार्यक्रम का संचालन एनसीसी अंडर आफिसर अंशिका सिंह ने किया। इस अवसर पर रूप से फार्मेसी संकाय के प्राचार्य डॉ. शशिकांत सिंह, सहायक आचार्य डॉ. अभिषेक सिंह, जूही तिवारी, अंडर आफिसर अंशिका सिंह, आशुतोष मणि त्रिपाठी, अस्मिता सिंह अभिषेक चौरसिया, खुशी यादव, शालिनी चौहान, संजना शर्मा, अमृता कन्नौजिया, अनुभव पांडेय, नीलेश यादव, अभिषेक मिश्रा, शिखर पाण्डेय, उजाला सिंह, पार्वती साहनी, अनुराधा विश्वकर्मा सहित संबद्ध स्वास्थ्य विज्ञान संकाय के सभी शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रिंस पाण्डेय

Most Popular

To Top